वास्तु के अनुसार नए साल का कैलेंडर कैसे लगाएं?

नया साल आने के साथ ही हर घर में नए साल का कैलेंडर लगाने की धूम शुरू हो जाती है। लोग शुभ तिथियों को देखकर नए कामों की शुरुआत करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल में पुराने लगे कैलेंडर को घर से हटा कर नए कैलेंडर लगा देना चाहिए। लेकिन इस नए कैलेंडर को घर पर लगाते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। आइए जानें कि नए साल के कैलेंडर लगाते समय वास्तु के किन नियमों का पालन करना चाहिए।

नए साल के कैलेंडर को लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • घर में नए साल का कैलेंडर लगाने से पहले पुराने कैलेंडर को तुंरत ही कर दें घर से दूर। क्योंकि घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर आपकी तरक्की और जीवन को रोकने का काम करता है।

    कैलेंडर को हमेशा घर के उत्तर पश्चिम या पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए। यदि आप भूलकर इसे दक्षिण दिशा में लगाते है तो इसका सीधा असर घर के मुखिया पर पड़ता है।

    जब भी आप दीवार पर कैलेंडर लगाए तो इस बात का ध्यान रखें कि कैलेंडर पर तस्वीर सकारात्मक ऊर्जा देने वाली हो, कभी भी खौफनाक जानवर, दुखी चेहरे या नकारात्मक तस्वीरों वाले कैलेंडर घर पर ना लगाएं।

  • घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी कोई कैलेंडर न लगाए। ऐसा करने से आपकी तरक्की के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं।

    नए साल के कैलेंडर को दरवाजे के पीछे नही लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह बहुत अशुभ माना जाता है।

    वास्तु के अनुसार नए साल के कैलेंडर से मिलने वाले लाभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल के कैलेंडर को सही दिशा और सही तरीके से लगाने से कई लाभ मिलते हैं। जैसे:

  • घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
  • घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
  • घर के मुखिया की तरक्की होती है।
  • घर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

नए साल के कैलेंडर को लगाते समय कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखें

  • कैलेंडर को हमेशा साफ-सुथरा और अच्छी हालत में रखें।
  • कैलेंडर को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे।
  • कैलेंडर को किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा से दूर रखें।

इन बातों का ध्यान रखकर आप नए साल के कैलेंडर को वास्तु के अनुसार लगा सकते हैं और इससे मिलने वाले लाभों को प्राप्त कर सकते हैं।

Recent Posts

Ganesh Meena is a digital marketing expert and content...