खरमास चल रहा है और इस दौरान सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप रांची में सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें कि आज सोने-चांदी के भाव में उछाल आया है।

रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 62,580 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

सोने के भाव में उछाल

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने व चांदी के भाव में उछाल देखी की गई। प्रति किलो चांदी के भाव में आज 500 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है। आज चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल (शनिवार)शाम तक चांदी 77,500 रुपए की दर से बेची गई थी।

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में करीब300 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 59,300 रुपए बिका। आजइसकी कीमत 59,600 रुपए तय की गई है। यानी दाम मे 300 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है। वहीं, शनिवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 62,270 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 62,580 रुपए तय की गयी है। यानी भाव में 310 रुपए की उछाल देखी गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है।आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।

हॉलमार्क के अंक

  • 22 कैरेट सोने के लिए 916 अंक
  • 24 कैरेट सोने के लिए 999 अंक

हॉलमार्क के साथ सोने के गहनों के फायदे

  • हॉलमार्क सोने की क्वालिटी की गारंटी देता है।
  • हॉलमार्क सोना टिकाऊ होता है।
  • हॉलमार्क सोना बाजार की तुलना में कम होता है।

हॉलमार्क सोने के गहनों को खरीदने के लिए इन बातों का ध्यान रखें

  • सोने के गहने खरीदते समय हॉलमार्क की जांच जरूर करें।
  • हॉलमार्क के अंक साफ और स्पष्ट होने चाहिए।
  • हॉलमार्क में सोने की कैरेट और शुद्धता का उल्लेख होना चाहिए।
  • हॉलमार्क में सोने के गहने बनाने वाले का नाम और पता भी होना चाहिए।

हॉलमार्क के बिना सोने के गहनों से बचें

हॉलमार्क के बिना सोने के गहनों से बचना चाहिए क्योंकि इनकी क्वालिटी की कोई गारंटी नहीं होती है। हो सकता है कि ये गहने सोने के नहीं हों और इनमें दूसरी धातुएं भी हों। ऐसे गहने पहनने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Recent Posts

Ganesh Meena is a digital marketing expert and content...