नई दिल्ली: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास की डोर से टिका रहता है। यदि रिश्तों में प्यार ना रहे तो तकरार और दूरियां अपना डेरा जमा लेती हैं। यदि आप अपने रिश्ते को रोमांस से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताएंगे जो पति-पत्नी के बीच मजबूती लाने का काम करते हैं।

शादी के बाद रिश्ते को लंबे समय तक खुशहाल बनाए रखने के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।

बेडरूम में ये 5 चीजें रखनी चाहिए

वास्तु सलाहकार कृष्ण कुमार भार्गव के अनुसार पति-पत्नी के बीच प्यार और रोमांस हमेशा बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि बेडरूम में कभी भी दर्पण ना रखें। वास्तु के अनुसार शयनकक्ष में दर्पण रखना अच्छा माना जाता है, लेकिन दर्पण को बिस्तर के ठीक सामने न रखें।

शादीशुदा लोगों को हमेशा अपने बेडरूम में लव बर्ड्स की तस्वीरें रखनी चाहिए। ऐसा करना वास्तुशास्त्र में काफी शुभ माना जाता है। इन तस्वीरों को रखने से पति-पत्नी के बीच का प्यार और अधिक गहरा होता है। यह तस्वीर प्यार का एहसास कराती है, जो प्यार का प्रतीक मानी जाती है।

शादीशुदा लोगों के कमरे में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक चीजें नहीं रहनी चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार शयनकक्ष में कभी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखने चाहिए, क्योंकि इससे नाकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश तेजी के साथ होता है, जो रिश्ते पर बुरा असर डालने का काम करती है। मोबाइल, लैपटॉप आदि को शयनकक्ष से दूर रखें।

अक्सर लोग अपने शयनकक्ष को सुंदर दिखाने के लिए उसे फूलों से सजाकर रखते हैं, लेकिन कभी भी अपने शयनकक्ष में मुरझाए और कांटेदार फूल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ता है। वास्तु के अनुसार शयनकक्ष में हमेशा ताजे और खिले हुए फूलों को ही रखना चाहिए।

शादीशुदा जोड़ों के बेडरूम में मनी प्लांट काफी शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार बेडरूम में मनी प्लांट रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह शुक्र ग्रह का प्रतीक है। इससे पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होते हैं।

इन टिप्स के अलावा, पति-पत्नी को एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव रखना चाहिए। एक दूसरे के साथ समय बिताना, बातचीत करना और एक दूसरे की भावनाओं को समझना रिश्ते को मजबूत बनाता है।

Recent Posts

Ganesh Meena is a digital marketing expert and content...