7 अप्रैल 2024 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोने की कीमत 69 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो गई है, वहीं चांदी का भाव 79 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 69936 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79063 रुपये है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 69902 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो शुक्रवार सुबह 69667 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

IBJA की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, शुक्रवार सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 69388 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 63815 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 52250 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 40755 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 79224 रुपये की हो गई है।

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव

IBJA की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लि8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

सोना-चांदी आज कितने रुपये बदला?

शुद्धता गुरुवार शाम के रेट शुक्रवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 69902 69667
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 69622 69388
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 64030 63815
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 52427 52250
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 40893 40755
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 585 79337 79224

Recent Posts

Ganesh Meena is a digital marketing expert and content...