ऐसे कई संकल्प हैं जिसे हर साल लिया जाता है। लेकिन इन संकल्प को पुरा नहीं किया जाता है। आज हम आपको 5 ऐसे न्यू ईयर संकल्प के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें आपके भी कई बार बनाया होगा। लेकिन आपका वो संकल्प कभी पुरा नहीं हो पाया है।

 

कॉमन न्यू ईयर रिज़ॉल्यूशन्स  

 

हेल्दी फूड खाएंगे

 

ये सबसे कॉमन न्यू ईयर रिजॉल्यूशन है। आपने भी नए साल पर ये संकल्प तो जरुर लिया होगा। आपने प्लान किया होगा कि हेल्दी फूड ही खाएंगे, लेकिन चटपटे और मसालेदार खाने को देखकर कई लोगों का संकल्प टूट जाता है।

 

एक्सरसाइज करेंगे

 

कुछ लोग मोटापे को कम करने तो कुछ स्वस्थ रहने के उद्देश्य से एक्सरसाइज का संकल्प लेते हैं, लेकिन बिज़ी लाइफ और शेड्यूल के चलते ये संकल्प अक्सर टूट जाता है।

 

सेट करेंगे टारगेट

 

अधिकतर युवा नई साल पर टारगेट सेट करने और उसको फॉलो करने का संकल्प रखते हैं। वो कुछ दिन उस रास्ते पर भी चलते हैं, लेकिन ज्यादा दिनों तक उसे जारी नहीं रख पाते हैं।

वजन करेंगे कम

 

बढ़ें हुए वजन से परेशान लड़की और लड़का ये संकल्प लेना कभी नहीं भूलते। हर किसी की ख्वाहिश स्लिम बॉडी फिगर की होती है, इसलिए अक्सर लोग न्यू ईयर के बहाने इस संकल्प को लेते हैं।

 

बचत बढ़ाकर कम करेंगे खर्चा

 

ये भी कहा एक कॉमन न्यू ईयर संकल्प है। आपने भी इसे जरुर लिया होगा। लेकिन क्या आप कभी ऐसा कर पाए। आप चाहकर भी अपने खर्चे पर लगाम नहीं लगा सकते हैं।