अगर आप सड़कों पर कभी भी ड्राइव करने निकल जाते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि सड़क सबसे ज्यादा सुरक्षित होता है और कब सड़कों पर सबसे ज्यादा खतरा होता है।हाल में सरकार की एक डाटा सामने आई है जिसमें इसके बारे में खुलासा हुआ है।
इस समय है सबसे ज्यादा खतरा
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर 3 से 9 बजे की अवधि भारतीय सड़कों पर काफी जोखिम भरी और घातक साबित हुई है और 2021 में रजिस्टर्ड हुए कुल सड़क दुर्घटनाओं में से लगभग 40% इसी दौरान दर्ज किये गए हैं।
इसमें से भी शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच के अंतराल में सड़क दुर्घटनाओं की सबसे ज्यादा संख्या दर्ज की गई है। 2021 के बीच, भारत में शाम 6 बजे से रात 9 बजे के दौरान 85,000 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुईं। यह देश में कुल दुर्घटनाओं का लगभग 21% हिस्सा है।
कब होती है सबसे कम दुर्घटना
दोपहर 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की समयावधि सबसे सुरक्षित है, इस दौरान 10 फीसदी से कम दुर्घटनाओं को दर्ज किया गया है।
किन राज्यों में होती है सबसे ज्यादा दुर्घटना?
अगर आप राज्यों के हिसाब से बात करें तो सबसे ज्यादा दुर्घटना तमिलनाडु में दर्ज़ किया गया है।यह आंकड़ा 14,416 दुर्घटनाओं का है। इसके बाद मध्य प्रदेश है जहां 10,332 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कुल मिलाकर दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के दौरान 82,879 दुर्घटना के मामले दर्ज किए गए हैं।