ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खबर है। अगर आप भी ट्रेन के माध्यम से सफर करते हैं और महिला हैं तो रेलवे ने आपके लिए एक डेडलाइन जारी की है। जिसमें महिलाओं को बड़ा फायदा मिलेगा। रेलवे की ओर से सीनियर सिटीजन्स समेत कई वर्ग के लिए नियम बनाए गए हैं।

 

 

जारी किए गए दिशा निर्देश

 

महिलाओं के खिलाफ अपराधो को रोकने के लिए रेलवे समय समय पर नए नियम बनाता है।इंडियन रेलवे ने रेलवा सुक्षा बल के अधिकारियों से पिछले साल के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुई अपराध की घटनाओं का डेटाबेस बनाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।

 

महिला कोच पर रखी जाएंगी निगरानी

 

 

रेलवे अधिकारी ने महिलाओं के खिलाफ रेलवे में बढ़ते हुए अपराधों को देखते हुए ये फैसला किया है। रेलवे अधिकारी ने महिला कोच पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही अन्य कोच में सफर कर रही महिलाओं की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। संदिग्धों पर नजर खना और इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर लगातार दौरा किया जाएगा।

बिना आईडी के नहीं मिल पाएगा एंट्री

 

अधिकारियों ने कहा कि रेलवे परिसर के अंदर में किसी भी कर्मचारी को बिना आईडी कार्ड के प्रवेश देने का आदेश नहीं जारी किया जा सकता है।इसके साथ ही मुफ्त वाईफाई इंटरनेट सेवाओं के जरिए पोर्न देखने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।