Delhi Metro: किसानों का दिल्ली में आज महाधरना,नोएडा-गुरुग्राम नहीं जाएगी मेट्रो

पंजाब-हरियाणा से आज हजारों किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं, इस वजह से दिल्ली से लगती हरियाणा की सीमाओं पर भारी फोर्स तैनात हैं। अभी तक अंबाला पटियाला बॉर्डर परकिसानों और पुलिस में टकराव जारी है। किसानो ने जबरदस्ती हरियाणा सीमा में प्रवेश कर लिया है, जिसके बाद मज़बूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वही किसान पुलिस के मना करने के बाद भी ट्रैक्टर पर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश में जुटे हुए है। किसानों का लगातार नारेबाजी जारी है।
राजधानी दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपनी टाइमिंग में कुछ तब्दीलियां की है। आज दोपहर 2 बजे तक दिल्ली से नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक आने वाली मेट्रो सेवा को पाबन्दी लगा दी गई है।
केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिलकुल ग़लत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 26, 2020
वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि – केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिलकुल ग़लत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।