ये 10 चीजें खाने से पुरुषों में आ जाएगी ताकत

पुरुष अपनी ईटिंग हैबिट्स को लेकर हमेशा ही महिलाओं के मुकाबले ज्यादा लापरवाह रहते हैं। देखा जाए तो महिलाओं और पुरुषों के शरीर की जरूरतें अलग अलग हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा कैलोरी कंज्यूम करते हैं। जबकि जब खाने पीने की बात आती है तो सबसे ज्यादा लापरवाही भी वो ही करते हैं। ऐसे में इन सर्दियां पुरुषों को शारीरिक बल बढ़ाने के लिए जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें –
1. अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन होता है। ठंड में ये बॉडी को हीट और एनर्जी देते हैं। सदियों में रोजाना ब्रेकफास्ट में दो अंडे उबाल कर खाने चाहिए।
2. आंवले में आयरन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। ये बुढ़ापा रोकता है। बालों को काला रखता है और झुर्रियों से भी बचाता है। रोज सुबह और शाम आंवले का मुरब्बा खाएं। आप चाहें तो आंवले का चूर्ण या फिर आंवले का जूस भी पी सकते हैं।
3. लहसुन में मौजूद एलिसिन कंपाउंड मेल ऑर्गन में ब्लड फ्लो बढ़ाता है। रोज सुबह लहसुन की तीन से चार कलियां चबाकर खाने से सीमेन वॉल्यूम बढ़ता है।
4. खजूर में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स ताकत और एनर्जी देते हैं। ये नजर कमजोर होने सेभी बचाते हैं। रात में एक गिलास गर्म दूध में 5 खजूर डालकर पीएं।
5. अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं और ये मेल ऑर्गन्स में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मददगार हैं। रोज एक मुट्ठी अखरोट खाने से स्पर्म की संख्या और आकार बेहतर होता है।
6. अंगूर एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। स्किन को यंग रखने में यह मदद करता है। रोज एक कटोरी अंगूर खाएं या फिर अंगूर का जूस पिएं।
7. गाजर में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह स्किन को अच्छा करते हैं और स्पर्म काउंट बढ़ाते हैं। रोज कच्ची गाजर खाएं या फिर गाजर का जूस पिएं।
8. सेब में ढेरों विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं और यह पुरुषों को सर्दियों में हैल्दी रखते हैं। इसमें मौजूद फेनिलएथिलामाइन मूड अच्छा करता है। रोज सुबह दूध के साथ एक एप्पल खाएं।
9. अनार में ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये बुढ़ापे की प्रोसेस स्लो करते हैं और मेल फर्टिलिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। रोज अनार खाएं या अनार का जूस पिएं।
10. अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। लंबे समय तक यह आपको यंग रखता है। रोज सुबह और शाम को एक पके अमरूद पर काली नमक मिर्च लगाकर खाएं।