नई दिल्ली: WhatsApp दुनिया का सबसे जाना-माना मेसेजिंग ऐप है। मौजूदा समय में इसके लाखों-करोड़ों यूजर्स हैं। व्हाट्सऐप भी अपने यूजर्स ख्याल रखते हुए नए फीचर्स रोलऑउट करता रहता है, जिससे यूजर्स को कोई परेशानी न हो। अभी हाल ही में व्हाट्सऐप ने एक फीचर निकाला है, जिसकी मदद से छोटा सा ग्रुप आसानी से बनाया जा सकेगा। अब व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने के लिए नाम देने की जरूरत नहीं है। पहले नियम था कि छोटा सा ग्रुप बनाने के लिए नाम देना जरूरी होता था।

इसे भी पढ़ें- दिलों पर छाया OnePlus का ये धाकड़ स्मार्टफोन, 3 मिनट में बिक गए सारे फोन, फीचर्स और लुक देख दीवाने हुए लोग

इस फीचर का क्या होगा फायदा?

अब छोटा सा ग्रुप बनाने के लिए नाम देने की जरूरत नहीं है। अब सिर्फ किसी का नाम सर्च करना होगा और उस ग्रुप में शामिल होने वाले सदस्य के नाम के साथ ग्रुप दिखेगा।

जुकरबर्ग ने कही ये बात

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने वॉट्सऐप के नए फीचर पर बताया कि, उनके ग्रुप में होने वाले नंबर के हिसाब से ग्रुप का नाम बदल रहा है। उन्होंने यह जाकारी सोशल मिडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की। इस फीचर के तहत बिना नाम वाले ग्रुप में हर यूजर का नाम अलग-अलग दिखेगा। यानी आपने जो नाम अपने कॉन्टैक्ट्स के नामों के साथ कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव किया है, वैसे ही ग्रुप का नाम दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें- अब कॉल करने के लिए नहीं निकालना पड़ेगा फोन! मार्केट में आ गई बेहद दमदार कॉलिंग वॉच, देखें कीमत

ये हैं कुछ शर्तें

वॉट्सऐप ने एक नए फीचर के तहत यूजर्स को बिना नाम वाले ग्रुप बनाने की सुविधा दी है। हालांकि इसके साथ ही एक शर्त भी जोड़ी गई है। इस शर्त के मुताबिक, बिना नाम वाले ग्रुप में अधिकतम 6 यूजर्स को ही जोड़ा जा सकेगा। अगर नाम के साथ ग्रुप बनाते हैं, तो आप उस वॉट्सऐप ग्रुप में एक समय में 1024 यूजर्स को जोड़ सकेंगे।