नई दिल्ली: सैमसंग जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। यह चर्चा काफी समय से चल रही है। इसका नाम Galaxy S23 FE होगा। यह स्मार्टफोन एस23 सीरीज का एक और स्मार्टफोन होगा। यह स्मार्टफोन कंपनी इस साल के सितंबर के आखिर तक लॉन्च करेगी। वैसे माना जा रहा है कि इसे सबसे पहले कजाकिस्तान में पेश किया जाएगा। दरअसल इसका सपोर्ट पेज सैमसंग कजाकिस्तान वेबसाइट पर लाइव हो चुका है।
इसे भी पढ़ें- TVS Raider SmartXonnect बाइक सिर्फ 3446 की किस्त पर खरीदने का मौका, तुरंत देखें यह डील
दिखा सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर
इस स्मार्टफोन को सैसमंग कजाकिस्तान की वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-S711B/DS के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे कुछ नहीं बताया गया है। पर सपोर्ट पेज से संकेत मिलता है कि लॉन्चिंग ज्यादा दूर नहीं है। वैसे उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन को सबसे पहले कजाकिस्तान में ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में Galaxy S23 FE को मॉडल नंबर SM-S711U, SM-S711W, SM-S711U1, SM-S7110, SM-S711B_DS और SM-S711B के साथ देखा गया है।
कब हो सकता है Samsung Galaxy S23 FE लॉन्च
खबरों के मुताबिक, गैलेक्सी S23 FE को सितंबर के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है और इसे 2023 के अंत में कई बाजारों में उपलब्ध किया जा सकता है। वहीं अन्य बाजारों में इसे 2024 की पहली तिमाही में पाया जा सकता है।
Samsung Galaxy S23 FE Specifications
कंपनी ने Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलता है। S23 FE कई बाजारों में अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध होने की संभावना है, जिनमें Exynos 2200 और Snapdragon 8 Gen 1 CPU प्रोसेसर शामिल है। यह स्मार्टफोन One UI 5.1 आधारित एंड्रॉइड 13 पर काम कर सकता है। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें- 8 लाख रुपये से भी कम की कीमत में आती हैं मारुती के ये धांसू कारें, मिलता है 35 का धाकड़ माइलेज
फोटोग्राफी के लिए रियर में OIS-सक्षम 50MP का मुख्य कैमरा है, जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 8MP का टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं 10MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलने की संभावना है। पावर बैकअप की बात करें तो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी भी हो सकती है।