नई दिल्ली: हाल ही में HMD Global में कई फोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने इन फोन को रिब्रांडेड फोन के रूप लॉन्च किया है। इसके लिए कंपनी ने Nokia 2660 Flip फोन को भी लॉन्च कर दिया है। यह ड्यूल डिस्प्ले के साथ आता है।

इसे भी पढ़ें- गजब! सिर्फ 35 हजार में घर लाए 75 km धांसू रेंज वाला ये ईवी, हर महीने होगी बंपर सेविंग  

यह एक 4G फोन है। इसमें Unisoc T107 चिपसेट दिया है। इसमें ब्लूटूथ 4.2 की कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिल रही है। इसमें MP3 प्लेयर तथा रेडियो एफएम की सुविधा भी दी हुई है।

Nokia 2660 Flip फीचर्स

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 2.8 इंच की मेन डिस्प्ले मिलती है। वहीं 1.77 इंच का सेकंडरी डिस्प्ले मिलेगा। इसमें Unisoc T107 प्रोसेसर दिया है। इसमें LED फ्लैश के साथ दिया है। इसमें रियर में 0.3MP का कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए 1,480mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है। चार्जिंग के लिए माइक्रोयूएसबी पोर्ट को दिया गया है। तत्काल कॉलिंग के लिए इमरजेंसी बटन फीचर भी दिया हुआ है।

कंपनी ने इस फोन को 79.90 यूरो (लगभग 7 हजार रुपये) में पेश किया है। कंपनी ने इसे आधिकारिक वेबसाइट के साथ अलग-अलग शॉपिंग साइटों पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। इसे पॉप पिंक और लश ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया गया है।

इसे भी पढ़ें- बैक टू बैक टाटा ला रही ये गजब की लो बजट में प्रीमियम ईवी, डीटेल्स देख खुश हो जाएगे ग्राहक!

Nokia 2660 Flip फोन की कीमत तथा उपलब्धता

कंपनी ने फ़िलहाल इस फोन को  यूके में पेश किया है। कीमत की बात करें तो Nokia 8210 4G और Nokia 2660 Flip की कीमत £64.99 (लगभग 6,000 रुपये) है। वहीं Nokia 5710 XpressAudio की कीमत £74.99 (लगभग 7 हजार रुपये) है। हालांकि लॉन्च होने के बाद उपलब्धता और कीमत के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी।