अक्षरा सिंह और निरहुआ कि जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की धमाकेदार जोड़ी कहा जाए तो ग़लत नहीं होगा। क्योंकि इनकी जोड़ी पर्दे परआते ही धमाल मचा देती है।

इसी बीच जान लेबू का” (jaan Lebu ka) गाना काफ़ी वाइरल हो रहा है। इस गाने पर अक्षरा सिंह (Akashra Singh) और निरहुआ ने अभिनय किया है। इनदिनों की रोमांटिक और हॉट केमिस्ट्री ने सब के पसीने निकाल दिए हैं। इस रोमांटिक गाने को बहुत अच्छे से फिल्माया गया है।

निरहुआ और अक्षरा सिंह के इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हर कोई गाने के बोल को बहुत पसंद कर रहा है।इस गानेमें अक्षरा सिंह ने पर्पल सूट और हरे रंग की सलवार पहनी है।

अपने कातिलाना अदाओं और नटखट अंदाज से एक्ट्रेस सभी को अपनी सुंदरता का क़ायल बना रही है। दोनों के रोमांस को हर कोई बहुतज़्यादा एंजॉय कर रहा हैं।

सोंग की वीडियो में निरहुआ (Nirhu) अक्षरा सिंह को चुम्मा देने की कोशिश कर रहे हैं। जिस पर एक्ट्रेस शरमा कर अपनी चुलबुली नखरे दिखाती हैऔर ऐसे में अक्षरा उनसे कहती है तू पलट जईबा लेकर किस हो बाड़ा सेल्फिश हो पिया।

यह देखने में बेहद अलग लग रहा है। दोनों की रोमांटिक नोकझोंक को सब खूब पसंद कर रहे हैं।

यह गाना यादव (Yadav)  राजा द्वारा लिखित है। इसको म्यूजिक ओम झा (Om Jha) ने दिया है। यह सोंग देखने में भी काफी मजेदार है। देखिए यह वायरलवीडियो यहां।

निरहुआ को मात्र अक्षरा सिंह (Akshara singh)  नहीं बल्कि अन्य अभिनेत्रियों के साथ भी बहुत पसंद किया जाता है। इनकी केमिस्ट्री हर ऐक्ट्रेस के साथ बहुतज़बरदस्त रहती है। निरहुआ किसी भी सोंग में अपना चुलबुलापन दिखाने से पीछे नहीं हटते है। वहीं दूसरी ओर अक्षरा सिंह भी अपनीहॉट्नेस से सभी का मन मोह लेती है।