Amrapali Dubey – Nirahua Romance Video: भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) व दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (dinesh lal yadav nirahua) की केमिस्ट्री को बहुत ही पसंद किया जाता है। यही नहीं इन्होंने आज तक 25 से अधिक फ़िल्मों में काम किया है। इसी बीच इनकी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला 2 का गीत ‘मुंह पे अटक जाता’ (Muhe pe atak jata) भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
इस गाने को कल्पना और रजनीश मिश्रा ने एक साथ गाया है। इस गाने को प्यारे लाल यादव द्वारा लिखित है जबकि इसको म्यूजिक राजेश-रजनीश के द्वारा दिया गया है।
इस गीत को देखने के बाद लोगों ने ज़बरदस्त तरीक़े से इस विडियो पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दीं। फैंस को इनकी केमिस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है। भोजपुरी सिनेमा के इन दोनों सितारों को देख कोई भी अपने आपको लाइक करने से नहीं रोक पाता। इस विडियो को अभी तक 31 मिलियन से ज़्यादा लोग देख चुके है और 76 हज़ार से ज़्यादा लोग पसंद कर चुके है।इस वीडियो को Nirhua Entertainment यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
इस वीडियो में आम्रपाली दुबे ट्रेडिशनल अन्दाज़ में अपने हुस्न का जलवा बिखरा रही हैं। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की इस गीत में नोंकझोंक को जमकर लाइक्स मिल रहे है। आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, इनकी जोड़ी अगर आज भी निरहुआ के साथ दिखती है तो पर्दे पर चारचाँद लग जाते है।
आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नज़र आती है। आए-दिन वो अपने फ़ोटोज़ और विडियो शेयर कर अपनी फ़ैन फ़ालोइंग को बढ़ा रही है। आम्रपाली को भोजपुरी सिनेमा की कटरीना कैफ़ कहा जाता है और वे इस बात पर एकदम खरी उतरती है।यही नहीं निरहुआ भी अपनी स्टाइल से लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने से पीछे नहीं हटते है।