जून 2023 के बैंक अवकाशों की सूची जारी कर दी गई है। इसके बारे में सभी को जानकारी होना जरूरी है ताकि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बना सकें। भारत में बैंक की छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय की जाती हैं। हर साल, यह बैंक छुट्टियों की एक सूची प्रकाशित करता है जिसमें राष्ट्रीय, राज्य और धार्मिक अवकाश शामिल हैं।

जून माह में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। लेकिन, इन 12 दिनों तक देशभर के हर बैंक बंद नहीं रहेंगे। सूची के अनुसार, बैंक विभिन्न राज्य अवकाशों, क्षेत्रीय उत्सवों और रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार जैसे साप्ताहिक अवकाशों पर बंद रहेंगे। हाल ही में आरबीआई ने 2,000 के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की और 30 सितंबर, 2023 की समय सीमा दी है। इसलिए, अगर आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस महीने के लिए बैंक छुट्टियों की सूची देखें।

2 जून 2023- दिन शुक्रवार- तेलंगाना स्थापना दिवस के मौके पर – तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे

4 जून 2023- दिन रविवार- साप्ताहिक अवकाश और संत गुरु कबीर जयंती- चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में बैंक बंद रहेंगे

10 जून 2023 – दिन दूसरा शनिवार अवकाश – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

11 जून 2023- दिन रविवार- साप्ताहिक अवकाश- इस दिन पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

14 जून 2023- दिन बुधवार- पहली राजा- उड़ीसा में बैंक बंद रहेंगे

15 जून 2023 – दिन गुरुवार – राजा संक्रांति YMA दिवस के मौके पर – उड़ीसा और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे

15 जून 2023 – दिन गुरुवार – गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिवस के मौके पर – जम्मू-कश्मीर में बैंक रहेंगे बंद

18 जून 2023- दिन रविवार- साप्ताहिक अवकाश- पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

20 जून 2023- दिन मंगलवार-रथ यात्रा- उड़ीसा और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे

24 जून 2023- दिन चौथा शनिवार अवकाश- पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

25 जून 2023- दिन रविवार-साप्ताहिक अवकाश- पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

26 जून 2023 – दिन सोमवार – खर्ची पूजा की छुट्टी के मौके पर – त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे

28 जून 2023 – दिन बुधवार – ईद-उल-अजहा – जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और केरल में बैंक रहेंगे बंद

29 जून 2023 – दिन गुरुवार – ईद-उल-अजहा – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे

30 जून 2023 – दिन शुक्रवार- रीमा-ईद-उल-अजहा के मौके – मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे

कृपया ध्यान दें कि सभी दिनों में लोगों के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं और एटीएम लेनदेन सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।