नई दिल्ली: लोगों के घर में रसोई होना काफी जरुरी समझा जाता है। रसोई में प्रतिदिन रोज खाना बनाकर तैयार करती हैं और इसके साथ ही ये काफी जरुरी भी होती है। वहीं रसोई में इस्तेमाल वाला गैस सिलेंडर काफी काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गैस सिलेंडर की कीमत काफी अधिक होती है जिसकी वजह से लोगों के बजट पर प्रभाव पड़ जाता है। लोग काफी समय से गैस सिलेंडर को कम दाम में लेने की मांग कर रहे हैं।
LPG गैस सिलेंडर की कीमत
दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान कर दिया है कि कि गरीब परिवारों को अब सिलेंडर सस्ती कीमत में उपलब्ध करवाया जाना है। इसका फायदा बीपीएल और गरीब वर्ग के लोगों को दिया जाना है। इसमें गरीब लोगों को कम में सिलेंडर खरीदने का मौका मिलेगा। सस्ती कीमत में राजस्थान में सिलेंडर दिया जाएगा।
राज्य सरकार गरीबों को अधिकतम राहत पहुंचाने के लिए निरंतर जनकल्याणकारी फैसले ले रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार गरीब तबके को सस्ती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए योजना लेकर आ रही है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 19, 2022
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि राजस्थान सरकार की तरफ से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों के लिए कम दाम में सिलेंडर की सुविधा भी मिलने जा रही है। राजस्थान सरकार ने आम लोगों पर महंगाई का बोझ करने का उद्देश्य बना लिया है। जिसके चलते कई तरह की कल्याणकाऱी योजनाओं को चलाया जा रहा है जिसका फायदा जल्द ही मिल सकता है।
अशोक गहलोत ने जानकारी दिया है कि योजना 1 अप्रैल 2023 से लागू होने जा रही है। जिससे 500 रुपये की कीमत में सिलेंडर दिया जाएगा। हालांकि 500 रुपये में सिलेंडर उज्जवला योजना से जुड़े हुए लोग ही इसका फायदा ले सकते हैं। वहीं पूरे साल में इनको 12 सिलेंडर मिलने जा रहा है। ऐसे में गरीबों को एक साल के दौरान सिलेंडर 500 रुपये में 12 सिलेंडर के लिए 6000 रुपये की कीमत देनी होगी।