आजकल दुकानदार और ग्राहकों के लिए या फिर ऐसे ही पैसे भेजने या पैसा प्राप्त करने के लिए यूपीआइ एक बेहतरीन साधन बन चुका है। इसके माध्यम से आप पैसे का आदान प्रदान करते हैं। लेकिन एक लिमिट तक। आज हम आपकों उन्हीं UPI ऐप्स और एक दिन में ट्रांसफर की जाने वाली रकम के बारे में बताएंगे।
अगर आप भी UPI से पैसा ट्रांसफर करने के लिए पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक दिन में अधिकतम पैसा ट्रांसफर करने की लिमिट के बारे में जान लेना चाहिए।
आज हम अलग अलग कंपनियों के माध्यम से अधिकतम ट्रांसफर की रकम के बारे में बताने की कोशिश कर रहे हैं।
अमेजन पे
अमेजन पे यूपीआई से एक दिन के दौरान 1 लाख से अधिक अमाउंट ट्रांसफर करने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन अगर आप इसके नए ग्राहक है तो पुरे 24 घंटे के लिए आप केवल 5 हज़ार रुपए भेज सकतें हैं।
गूगल पे
इसमें भी एक दिन में एक लाख रुपए तक भेजने की अनुमति दी गईं है।इसके अलावा, इसपर एक दिन में 10 से अधिक बार ट्रांजेक्शन करने की अनुमति भी नहीं दी गई है।
फ़ोन पे
बता दें कि इस एप के जरिए भी आप 1 लाख रुपए तक शेयर कर सकतें हैं।यह लिमिट बैंक अकाउंट और व्यक्ति के इस्तेमाल पर भी निर्भर करता है।
पेटीएम
पेटीएम के माध्यम से भी आप 24 घंटे में अधिकतम 1लाख रुपए तक शेयर कर सकतें हैं। इसके अलावा आप एक घंटे में 20 हज़ार से ज्यादा रकम भेज या प्राप्त नहीं कर सकतें हैं।साथ ही अधिकतम 5 बार हर घंटे और दिनभर में 20 ट्रांजेक्शन पेटीएम यूपीआई की मदद से किया जा सकता है।