भारत के सबसे अमीर शख्स और दुनिया के तीसरे नंबर के अमीर शख्स गौतम अडानी जो अडानी कंपनी के मालिक हैं। उनकी संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। केवल 1 साल के अंदर में ही आडवाणी ने 44 अरब डालर की कमाई की है। कुछ महीने पहले उन्होंने मुकेश अंबानी को भी कमाई में पीछे छोड़ दिया था। यही नहीं अब कहा जा रहा है कि वो जल्द ही टेस्ला के मालिक और दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर शख्स एलोन मस्क को भी पीछे छोड़ देंगे।

 

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही है। अगर अडानी और मस्क की संपत्ति के बढ़ने और घटने की तुलना करें तो जितनी संपत्ति मस्क ने साल 2022 में गंवाई उसकी आधी अडानी मे एक साल में कमा ली।

 

केवल 35 दिन में मस्क छूट जायेंगे पीछे

 

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी की कंपनी के शेयरों में लगातार तेजी आ रही है। उनकी संपत्ति रॉकेट के रफ्तार से भाग रही है। जिर रफ्तार से अडानी की संपत्ति बढ़ रही है अगर वो जारी रहा तो अगले कुछ हफ्तों में वो एलन मस्क को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी बन जाएंगे। अब जरा आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

 

बता दें कि एलन मस्क की वर्तमान में कुल संपत्ति 137 अरब डॉलर है। जबकि पिछले साल नवंबर में उनका कुल नेटवर्थ 340 अरब डॉलर था। वहीं गौतम अडानी के पास वर्तमान में कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है।