साल 2022 के आखिरी कुछ दिन बचें हुए हैं। कुछ ही दिनो में साल 2023 की शुरुआत होने वाली है। इसके साथ ही लोगों का काम नए साल पर भी लोगों को बैंकों में काम पड़ने वाला है। हालांकि नए साल के पहले महीने में ही बैंक कई दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं।
अगर आप नए साल के अवसर पर बैंक जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर केवल आपके लिए ही है। आपको इन तारीखों के बारे में जान लेना चाहिए क्योंकि इन दिनो बैंक बंद रहने वाला है।
बैंक रहेंगे बंद
जनवरी में बैंक 11 दिन बंद रहेंगे। कुछ बैंक अवकाश राज्य-विशिष्ट हैं, जबकि देश भर के बैंक राष्ट्रीय अवकाश के दिन बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने बैंकों के बंद रहने पर छुट्टियों की एक सूची जारी की जाती है। इस बार जनवरी में 7 दिन वीकेंड के होने वाले हैं। ऐसे में उन दिनों बैंक बंद रहेंगे।
जनवरी में इन इतनी छुट्टियां
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके अलावा जनवरी महीन में कुछ बैंक की छुट्टियां भी रहने वाली है। इनमें चार दिन की छूटी पुरे देश भर में नहीं बल्कि कुछ ही राज्य में होने वाली है आइए जानते हैं इसके बारे में
Bank Holidays List January 2023:
2 जनवरी, 2023- सोमवार, नव वर्ष समारोह (आइजोल)
3 जनवरी, 2023- मंगलवार, इमोइनु इरत्पा (इम्फाल)
4 जनवरी, 2023- बुधवार, गान-नगाई (इम्फाल)
26 जनवरी, 2023- गुरुवार, गणतंत्र दिवस