Bank Holidays 2023: दिसंबर का महीना खत्म होने को है और इसके साथ ही नए साल भी जल्द ही शुरु होने जा रहा है। वहीं नए साल की शुरुआत के दौरान देखा जाए आपको कई सारी छुट्टी मिलने जा रही है। बैंक की बात करें तो हमारे जीवन का अहम हिस्सा होता है।

कैश ट्रांजैक्शन (Cash Transaction) से लेकर चेक जमा करने, ड्राफ्ट के साथ कई काम में बैंक जाना पड़ जाता है। ऐसे में लंबे बैंक हॉलिडे रहता है तो लोगों को कई तरह की परेशानी हो जाती है। लोगों की बात करें तो सुविधा को ध्यान में रखकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी होती है।

आरबीआई के नए साल वाले कैलेडर के अनुसार बात करें तो जनवरी 2023 में बैंक 14 दिन के लिए बन्द होने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपको जनवरी 2023 में बैंक से जुड़ा काम पूरा करना है तो उसका जल्द ही पूरा करने के बाद से टेंशन फ्री होना जरुरी होता है।

इससे बाद में आपको किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने वाली है। ऐसे में अगर आप बैंक की अवकाश की लिस्ट चेक कर लें तो आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं होने वाली है। इसके साथ ही आप आने वाली कई तरह की दिक्कत से बच जाएंगे। इसके बाद आप काम की प्लानिंग भी अच्छे से करने के बाद फायदा ले सकते हैं। राज्यों में छुट्टियां लोकल फेस्टिवल के अनुसार ही तय किया जाता है। बैंक में जनवरी 2023 वाले अवकाश की लिस्ट चेक करते हैं।

जनवरी 2023 बैंक अवकाश की लिस्ट
-1 जनवरी 2023- रविवार (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)
-5 जनवरी,2023-गुरु गोविंद सिंह जयंती
-8 जनवरी 2023- रविवार
-11 जनवरी 2023- बुधवार (मिशनरी डे पर मिजोरम के बैंक होने वाले हैं)
-12 जनवरी 2023- गुरुवार (स्वामी विवेकानंद जयंती पर पश्चिम बंगाल में बैंक अवकाश रहेगा)
-14 जनवरी 2023- मकर संक्रांति (दूसरा शनिवार)
-15 जनवरी- पोंगल/माघ बिहू/रविवार (सभी राज्यों की छुट्टी रहेगी)
-22 जनवरी, 2023- रविवार
-23 जनवरी, 2023- सोमवार- (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर बैंक बंद रहेगा)
-25 जनवरी, 2023-बुधवार – (हिमाचल प्रदेश का राज्य दिवस की वजह से अवकाश होगा)
-26 जनवरी, 2023- गुरुवार- (गणतंत्र दिवस के मौके पर बैंक बंद होगा)
-28 जनवरी, 2023- चौथा शनिवार
-29 जनवरी, 2023-रविवार
-31 जनवरी, 2023- मंगलवार- (मी-दम-मी-फी के चलते असम में बैंक बंद रहेंगे)

बैंक बंद रहने के साथ ये काम को जल्दी करें पूरा

बैंक हॉलिडे के दिन आपको कुछ जरुरी काम करना है तो आपको नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने के बाद फायदा मिल जाता है। वहीं कैश निकालने के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल करने के बाद फायदा मिल जाता है। इसके अलावा आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड और यूपीआई की मदद से पेमेंट कर फायदा ले सकते हैं।