नई दिल्ली: Maruti Car Under 8 Lakh: मारुती सुजुकी एक जाना-माना नाम है और इसकीबेहतरीन गाड़ियां मार्केट पर राज कर रही हैं। सबसे अच्छीं बात यह है कि मारुती की कारें बजट में आती हैं और इनमें शानदार फीचर्स, दमदार इंजन और एक धांसू लुक मिलता है। अब अगर आप मारुती की कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ कारों के बारे में बताते हैं, जो आपके बजट में होंगी। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

इसे भी पढ़ें- XUV 300 का प्रीमियम लुक करेगा Creta की मार्केट खत्म, प्रीमियम फीचर्स के साथ मिलेगा दमदार इंजन

Maruti S-Presso

मारुती की S-Presso में पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 66 bhp का पावर आउटपुट देता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जुड़ा है। माइलेज की बात करें तो इसका पेट्रोल वेरिएंट  25 kmpl और सीएनजी वेरिएंट 32.73 km/kg का माइलेज देता है। इस कार की शुरूआती कीमत 4.26 लाख रुपये है। वहीं इसका टॉप मॉडल 6.12 लाख रुपये से शुरू होता है।

Maruti Celerio

Maruti Celerio में काफी पावरफुल इंजन मिलता है। ये कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका सीएनजी वेरिएंट 35 km/kg का माइलेज देता है। इंजन के साथ 5 स्पीड गियर बॉक्स जुड़ा हुआ है। Maruti Celerio में 313 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें एयरबैग और एबीएस जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसकी कीमत 7.14 लाख रुपये है। वहीं अगर आप इस कार को 31 अगस्त 2023 तक खरीदते हैं तो 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Maruti Wagon R

Maruti Wagon R पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन में उपलब्ध है। इसमें बेहद पावरफुल इंजन मिलता है। यह इंजन 88.5 Bhp का पावर आउटपुट देता है। वहीं 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। माइलेज की बात करें तो इसमें पेट्रोल वेरिएंट में 25 kmpl और सीएनजी वेरिएंट में 34 kmpl का माइलेज मिलता है। इसमें 4 वेरिएंट का ऑप्शन दिया गया है और आठ कलर ऑप्शन के साथ आती है। इसकी कीमत  5.54 लाख रुपये है।

इसे भी पढ़ें- दिलों पर राज करने आ रही हैं नेक्स्ट जेनरेशन की स्विफ्ट और डिजायर, मिलते हैं कमाल के फीचर्स

Maruti Fronx

Maruti Fronx में 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है। यह इंजन 100 bhp का पावर आउटपुट देता है। इंजन के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को जोड़ा गया है। माइलेज की बात करें तो सीएनजी वेरिएंट में 28 km/kg की माइलेज मिलता है। इसकी कीमत 7.46 लाख रुपये है।