Homeऑटोमोबाइलइस सस्ती एसयूवी का पूरा देश दीवाना, Maruti की बढ़ा रही है...

इस सस्ती एसयूवी का पूरा देश दीवाना, Maruti की बढ़ा रही है टेंशन

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

Tata Punch: ग्राहकों के मुताबिक, Tata Nexon और Maruti Brezza देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही हैं। ये दोनों एक दूसरे को बेस्ट मानकर आगे निकलने की होड़ में हैं। हर महीने बेचे जाने वाले सबसे लोकप्रिय वाहन टाटा नेक्सॉन और मारुति सुजुकी ब्रेज़ा हैं। हालांकि, ग्राहकों का एक बड़ा हिस्सा अभी भी सस्ती एसयूवी खरीदने में रुचि रखता है। आज इन ग्राहकों के लिए टाटा पंच एक आदर्श वाहन है। इससे मारुति और ह्यूंदै की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

अब भी, कई लोग अपने गैराज में Tata Punch शामिल करना चाहते हैं। Tata Punch को करीब एक साल और तीन महीने पहले पेश किया गया था। इतने कम समय में ही इसके 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुके हैं. यह लगातार देश में बिकने वाले शीर्ष 10 वाहनों में से एक रहा है।

यह Tata Nexon के बाद कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। मार्च के महीने में टाटा पंच की कुल 10894 यूनिट्स की बिक्री हुई है और इस आंकड़े के साथ यह देश की नौवीं बेस्ट सेलिंग कार बन गई है। सालाना आधार पर देखा जाए तो इस सेल में 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. इसके 10526 मिनट मार्च 2022 में बिके थे।

5-सीटर टाटा पंच की प्राइस रेंज 6 से 10 लाख के बीच है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 113 न्यूटन मीटर का टार्क और 86 PS की पावर पैदा कर सकता है। साथ ही इसके इंजन में अब 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटेड ट्रांसमिशन है। आप अपनी पसंद के हिसाब से इन दोनों के बीच फैसला कर सकते हैं। माइलेज के मामले में यह सबसे बेहतरीन SUV है।

इसमें आपको प्रति लीटर में 18.90 किलोमीटर का माइलेज मिलता है। वही बूट में आपको 366 लीटर की जगह दी जाती है। इसमें टच स्क्रीन सिस्टम, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल फ्रंट एयरबैग, वाइपर के साथ पार्किंग कैमरा है। यह कार बाजार में उपलब्ध है और इसका मुकाबला Nissan Magnite से है। यह आने वाले समय में भी कड़ी टक्कर देने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular