नई दिल्ली: Mahindra की कारें अपने मजबूत इंजन और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती हैं। इसी वजह से लोग इन्हें खरीदना पसंद करते हैं। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि कंपनी ग्राहकों की पसंद का ख्याल रखते हुए अपनी नई XUV300 TurboSport को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। इसकी कीमत 12.90 लाख रुपये के करीब होगी। इसमें जबरदस्त फीचर्स के साथ बेहतरीन माइलेज मिलता है। आइए आपको इस एसयूवी के बारे में जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिलों पर राज करने आ रही हैं नेक्स्ट जेनरेशन की स्विफ्ट और डिजायर, मिलते हैं कमाल के फीचर्स
Mahindra XUV 300 का प्रीमियम लुक
लुक की बात करें तो Mahindra XUV 300 एसयूवी में पहले की अपेक्षा कई सारे कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें नए स्टाइल के एलईडी हेडलैंप और इंडिकेटर्स के साथ ही टेललैंप और फ्रंट ग्रिल्स देखने को मिलेंगे।
Mahindra XUV 300 कलर ऑप्शन
कंपनी Mahindra XUV 300 SUV को तीन नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन के साथ पेश करने वाली है, जिसमें ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट, ब्लैक रूफ के साथ ब्रॉन्ज और व्हाइट रूफ के साथ ब्लैक कलर शामिल होंगे।
Mahindra XUV 300 के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Mahindra XUV 300 SUV में ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ के अलावा चारों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं।
Mahindra XUV 300 इंजन
इंजन की बात करें तो Mahindra XUV 300 में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 5,000 rpm पर 130 PS और 1,500-3,750 rpm पर 230 Nm पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।
इसे भी पढ़ें- मारुती की ये आकर्षक लुक वाली 7 सीटर कार मचा रही है तहलका, कीमत है सिर्फ 5.25 लाख रुपये
Mahindra XUV 300 की कीमत
कीमत की बात करें तो Mahindra XUV300 की कीमत 10 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरु होती है। भारतीय बाजार में Mahindra XUV300 एसयूवी का मुकाबला रीनॉल्ट Kiger, हुंडईVenue, Tata Nexon, निसान Magnite जैसी दमदार कारों से देखने को मिलेगा।