2022 में लॉन्च हुईं पॉपुलर मोटरसाइकिलों की लिस्ट Bajaj Pulsar P150- नवंबर महीने में इस बाइक को लॉन्च किया गया था। कीमत की बात करें तो बजाज पल्सर पी150 1.17 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। अपने सेगमेंट में यह Honda Unicorn, Yamaha FZ Fi V3 और TVS Apache RTR 160 को टक्कर देती है।

 

Bajaj Pulsar 125- नई बजाज पल्सर 125 कार्बन फाइबर एडिशन की कीमत की बात करें तो इसके सिंगल सीट वर्जन को 89,254 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसका स्प्लीट सीट वर्जन 91,642 रुपये की कीमत पर लाया गया है। इस बाइक को ब्लू और रेड जैसे दो रंगों में चुना जा सकता है।

 

Royal enfield Hunter- हंटर को अगस्त 2022 में लॉन्च किया गया था। Hunter 350 Retro variant की कीमत 1,49,900 रुपये है। वहीं, Hunter 350 Metro variant Dapper Series की कीमत 1,63,900 रुपये है। टॉप वेरिएंट्स में Hunter 350 Metro Rebel Variant की कीमत 1,68,900 रुपये है। ये सभी एक्स शोरूम चेन्नै प्राइस हैं।

 

TVS Apache Bikes- स्कूटर और मॉटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी TVS मोटर ने अपनी सबसे चहेती अपाचे बाइक (Apache Bike) के दो नए मॉडल्स को सितंबर के महीने में लॉन्च कर दिया है। इनमें Apache RTR 160 और Apache RTR 180 मॉडल्स शामिल हैं। ये बाइक्स 2V रेंज में लाई गई हैं और पुराने मॉडल्स के मुकाबले बेहतर परफ़ॉर्मेंस देने में सक्षम होगी।

 

Hero Super Splendor 125- हीरो की बाइक आज से नहीं लोगों के दिलो पर सालो से राज कर रही है। वहीं कंपनी ने जुलाई के महीने में 125cc सुपर स्प्लेंडर को लॉन्च किया है, जिसमें एक नया ऑल-ब्लैक वेरिएंट मिलता है। इसकी कीमत 77,430 रुपये है और डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए इसकी कीमत के लिए 81,330 रुपये है।

 

TVS Ronin- कंपनी ने इस बाइक को कुल तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,49,000 रुपये है। इसके साथ ही ये बाइक कनेक्टिविटी फीचर के साथ भी आती है। इससे आप अपने फोन को पेयर कर सकते हैं और इनकमिंग कॉल्स, मैसेज की जांच कर सकते हैं और इसके साथ ही इसमें खास जगहों को नेविगेट कर सकते हैं।

 

Honda CBR650R- दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने इंडियन मार्केट में पिछले महीने Honda CBR650R को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च किया, जिसकी कीमत 9,35,427 रुपये (एक्स-शोरूम, हरियाणा) से शुरू है। ये अपडेटेड 2022 Honda CBR650R मोटरसाइकिल पहले की तुलना में 47 हजार से अधिक महंगी है।

 

2022 Yamaha FZS 25- दिग्गज टू व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा मोटर इंडिया ने 24 जनवरी को भारतीय बाजार में FZS 25 के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर दिया था। कंपनी का लक्ष्य अपने ग्राहकों को शानदार राइड एक्सपीरिएंस देना है, जिसके चलते यामाहा ने 2020 में BS6 कंप्लाइंट के साथ लॉन्च इस मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है।

 

नई 2022 Yamaha FZS 25 को भारत में 1.43 लाख रुपये, एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में लॉन्च किया गया है। Yezdi-भारतीय बाजार में 13 जनवरी को येज्दी ने अपनी 3 धांसू मोटरसाइकिल को उतारा था, जिसमें येज्दी एडवेंचर, येज्दी स्क्रैम्बलर और येज्दी रोडस्टर नाम शामिल हैं।

 

येज्दी की न्यू लॉन्चिंग बाइक्स में Roadster की कीमत सबसे सस्ती है। इसको घर ले जाने के लिए आपको वेरिएंट अनुसार 1.98 लाख रुपये से लेकर 2.06 लाख रुपये (एक्स -शोरूम) तक की कीमत चुकानी पड़ेगी, वहीं Scrambler की कीमत 2.05 लाख रुपये से लेकर 2.11 लाख (एक्स -शोरूम) के बीच है। इसमें सबसे महंगी है Yezdi Adventure बाइक, जिसकी कीमत 2.10 लाख से लेकर 2.19 लाख रुपये (एक्स -शोरूम) तक है।

 

2022 KTM 250 ADV- KTM ने भारत में अपनी 250 सीसी वाली एडवेंचर मोटरसाइकिल 2022 KTM 250 ADV को पिछले महीने 12 जनवरी को लॉन्च की थी। इस अपडेटेड मोटरसाइकिल को इंडियन मार्केट में 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर पेश किया गया है।

 

Royal Enfield Scram 411- हिमालयन बेस्ड इस मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 2.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है। रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 कंपनी के अनुसार एक एडीवी क्रॉसओवर है, जो एडवेंचर बाइक्स और स्क्रैम्बलर्स को जोड़ती है। रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 इंजन और प्लेटफॉर्म के मामले में हिमालयन के साथ काफी समानताएं साझा करता है।

 

2022 KTM 390- KTM इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे पॉपुलर एडवेचर बाइक 2022 KTM 390 Adventure को मई में लॉन्च किया गया था। इस मोटरसाइकिल की कीमत 3.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।

 

Hero Xtreme 160R- हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme 160R के 2022 मॉडल को फिर से नए डिजाइन के साथ लॉन्च किया था। इसमें डुअल-चैनल ABS दिया गया है। ये बाइख कुल तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है. सबकी कीमत अपने वेरिएंट के हिसाब से है।

 

Xtreme 160R Single Disc की कीमत 1,17,148 लाख रुपये है। इसके दूसरे वेरिएंट Xtreme 160R Dual Disc की कीमत 1,20,498 लाख रुपये है। इसके तीसरे वेरिएंट Xtreme 160R Stealth की कीमत 1,22,338 लाख रुपये है।