भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिन पर्दे पर धमाका करते नज़र आते है। इस समय उन्हें ग्लैमरस अभिनेत्रीकाजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा हैं।
भोजपुरी फ़ेंस द्वारा काजल राघवानी और पवन सिंह की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। दोनों की जोड़ी कई बार हंगामा मचा चुकी है।इस बार पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाई हुई है।
पवन सिंह और काजल राघवानी का गाना’मजा लेला तनी तनी’ (Maja Lela Tani Tani) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस सोंग को पवन सिंहऔर राधा राउत ने गाया है। रजनीश चौधरी ने यह गीत लिखा हैं और इसको म्यूज़िक छोटू राउत ने दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर दर्शकोंका जमकर प्यार मिल रहा है। गाने में पवन सिंह और काजल की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है।
इस गाने को Everest Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को अब तक 1 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके है। पवनसिंह और काजल के इस गाने को 9 जनवरी को रिलीज़ किया गया था।
दोनों ने अपनी एक्टिंग का हुनर जमकर सबको दिखाया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद अच्छी लग रही है। दोनों के रोमांस को देखने केबाद आपका भी मन रोमांस को करेगा। काजल राघवानी सोशल मीडिया पर भी बहुत ऐक्टिव है।
काजल राघवानी आए–दिन अपने फ़ेंस के लिए फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। कुछ समय पहले पवन सिंह की जोड़ी अक्षरा सिंह केसाथ बहुत पसंद की जाती थी। लेकिन पवन और अक्षरा के रिश्ते में परेशानी आने के बाद से अब यह एक साथ पर्दे पर नहीं दिखते हैं।