मारूति सुजुकी की बलेनो देश की सबसे ज़्यादा बिकने वाली गाड़ी बन चुकी है। खासकर हैचबैक सेगमेंट में कोई भी इसके आसपास नहीं टिक पा रहा है। बीते महीने इसकी कुल 20,945 यूनिट्स बिकी हैं, जो बीते साल नवंबर (2021) में कुल बिकी 9,931 यूनिट्स के मुकाबले 111% ज्यादा हैं। इसी के साथ मारूति सुजुकी की ये गाड़ी बिक्री के मामले में देश की अग्रणी गाड़ी बन चुकी है।

 

सबसे अधिक बिकी है ये गाड़ियां

 

Maruti Baleno – 20,945 यूनिट्स बिकीं

Tata Nexon – 15,871 यूनिट्स बिकीं

Maruti Alto – 15,663 यूनिट्स बिकीं

Maruti Swift – 15,153 यूनिट्स बिकीं

Maruti Wagon R – 14,720 यूनिट्स बिकीं

Maruti Dzire – 14,456 यूनिट्स बिकीं

Maruti Ertiga – 13,818 यूनिट्स बिकीं

Hyundai Creta – 13,321 यूनिट्स बिकीं

Tata Punch – 12,131 यूनिट्स बिकीं

Maruti Brezza – 11,324 यूनिट्स बिकीं

 

क्या है गाड़ी की खासियत?

 

अब सवाल उठता है कि ये गाड़ी देश के ग्राहकों को इतना पसंद क्यों आ रही है। जाहिर तौर पर इसके कई वजह हैं। अगर इसकी क़ीमत की बात की जाए तो मारुति बलेनो की कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

 

बलेनों 5 सीटर गाड़ी है। इसमें 1.2 लीटर का ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है।कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है जबकि 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन ऑप्शनल है।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिक्री के मामले में मारूति सुजुकी की गाड़ियां सभी कारों पर भारी पड़ गई है। टॉप 5 में से 4 गाड़ियां केवल मारुति सुजुकी की है। जिसमे बलेनो के बाद तीसरे नम्बर पर मारूति सुजुकी ऑल्टो है, चौथे नम्बर पर मारूति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर, वहीं पांचवे नम्बर पर मारूति सुजुकी वैगन आर है।