मारुति सुज़ुकी भारत की नंबर वन बिकने वाली कार है। ये एक बार फिर से इस ने साबित कर दिया है। पिछले महीने यानी कि नवंबर में इसकी बंपर सेलिंग हुई है। और उसने अपने साथ प्रतिस्पर्धा कर रही तमाम कंपनियों की गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। खासकर हैचबैक में तो कोई भी इसके आसपास भी नहीं दिखा।

 

हैचबैक सेगमेंट में टॉप 5 में से चार गाडियां मारूति की ही रही। इसमें बलेनो, ऑल्टो, स्विफ्ट और वैगनार शामिल हुई। इसके बाद हुंडई की i 10 ग्रैंड का नम्बर आया।

 

इसी तरह से बलेनो देश की सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ी बन चुकी है। नवंबर में कुल मिलाकर 20945 बलेनों की बिक्री हुई।

 

इसी तरह से बलेनो ने अन्य कंपनियों के गाड़ी को तो पीछे छोड़ा ही। इसके साथ ही उसने मारूति सुजुकी की तमाम हैचबैक गाड़ियों की भी बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया।

 

इन कारों का रहा दबदबा

 

मारूति सुजुकी बलेनों ने नवंबर में 20945 यूनिट बेची। वहीं नवंबर 2021 में केवल 9931 बलेनों ही बिकी थी। यानि पिछले महीने इस गाड़ी का सालाना ग्रोथ 111% का रहा।

 

ऑल्टो ने पिछले महीने 15663 गाडियां बेची। वहीं पिछले साल नवंबर में इसका आंकड़ा 13882 गाड़ियों पर था।

 

मारूति सुजुकी स्विफ्ट ने पिछले महीने 15512 यूनिट बेची। वहीं पिछले साल नवंबर में ये आंकड़ा 14568 गाड़ियों पर था।

 

मारूति सुज़ुकी की वैगन आर को पिछले महीने 14320 गाड़ियां बिकी, वहीं पिछले साल नवंबर में इसने अपनी 16853 गाड़ियां बेच दी थी।