बलेनो जिस रफ्तार के साथ बिक रहीं है उस रफ्तार से उसने तमाम प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ दिया। नवंबर 2022 में ये देश की सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ी बन गई। इसके कई सारे वजह माने जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी सबसे बड़ी वजह इसके फीचर्स है। जिसकी वजह से ये देश भर में जानी जाती है।

 

फीचर्स के मामले में Hyundai i20 से लाख गुणा अच्छी, अट्रैक्टिव लुक और ज्यादा स्पेस के साथ आज ही ख़रीदे। Maruti Baleno एक ऐसी कार है जिसे बच्चे बूढ़े काफी पसंद करते है।

 

आप इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि लॉन्च होने के महज 4 साल के अंदर में इसकी 6.5 लाख से अधिक गाड़ी बिक चुकी है।

 

दरअसल इसकी मार्केट में टक्कर में Hyundai आई20, होंडा हों जैज और टोयोटा ग्लैंजा जैसी कार हैं। बावजूद इसकी खूब बिक्री हो रही है। आज हम आपकों इस गाड़ी की उन खूबियों के बारे में बता रहे हैं जिस वजह से ये इतनी बिक रहीं है।

 

बलेनो का लुक और डिजाइन बहुत शानदार माना जा रहा है।इसमें आपको 3-डी ग्राफिक डिजाइन के साथ बोल्ड ग्रिल, नया बंपर, प्रिसिशन कट ड्यूल-टोन अलॉय वील्ज, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प और एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैम्प कार के ओवरऑल लुक को काफी अट्रैक्टिव बनाते हैं।

 

इंजन की बात करें तो आपको इसमें एक 1.2-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल, दूसरा स्टैंडर्ड 1.2-लीटर पेट्रो ल और तीसरा 1.3-लीटर डीजल इंजन मिलता है।