महिंद्रा सालों से देश की सबसे विश्वसनीय फोर व्हीलर कंपनी है। इसके कई सारी गाड़ियों के ऊपर में देश की जनता का भरोसा आज भी कायम है।
ऐसी ही महिंद्रा की एक और शानदार कार भारतीय बाज़ार में धूम मचाने के लिए आई हुईं है। इसमें कई सारे फीचर्स है जो इसे बहुत बेहतरीन गाड़ी बनाती है।
लीक हुई तस्वीरों और वीडियो में इसका लुक सामने आया है. गौरतलब है कि कंपनी ने जुलाई 2022 में 7910 बोलेरो बेचीं, जबकि जुलाई 2021 में 6491 बोलेरो ही बिकी थीं।
Mahindraa Bolero New variant
महिंद्रा कंपनी ने देश की सबसे अधिक बिकने वाली और लोगों की पसंदीदा गाड़ी में बहुत सारे बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत महिंद्रा कंपनी ने कंपनी का नया लोगों भी दिया है।
ये ट्विन पीक्स वाला लोगो को इससे पहले XUV-700 और Scorpio-N में दिया गया है। इसके साथ ही इसमें कई नए फीचर्स भी दिखाई देने वाले हैं, जो बेहद आकर्षक होंगे।
क्या है फीचर्स
इसके फीचर्स के लिए अगर आप नज़र डालें तो रिपोर्ट के मुताबिक इसमें चारों पावर विंडो, 4 स्पीकर के साथ 2-डिन म्यूजिक सिस्टम, फॉग लाइट, मैनुअल डिमिंग IRVM, रियर वॉशर और वाइपर, सेंटर में MID के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।