Royal Enfield sales in Feb 2023:- रॉयल एनफील्ड ने फरवरी 2023 में 71,544 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि फरवरी 2022 में कुल 59,160 मोटरसाइकिलें बिकी थीं। इससे यह स्पष्ट होता है कि फरवरी 2023 में कंपनी ने फरवरी 2022 की तुलना में साल-दर-साल 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। पिछले साल की समान अवधि (फरवरी 2022) के दौरान 7,025 यूनिट्स की तुलना में इस साल फरवरी में 7,108 मोटरसाइकिलों का निर्यात किया गया है।
लेकिन सूत्रों के अनुशार हंटर 350 और क्लासिक 350 ने रॉयल एनफील्ड की सालाना आधार पर ग्रोथ का श्रेय प्राप्त किया है, इन दोनों बाइक्स की शानदार बिक्री हो रही है। फरवरी में इन दोनों बाइक्स की बिक्री आंकड़े अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन जनवरी 2023 में कंपनी को हंटर के 19,000 ऑर्डर मिले थे और क्लासिक 350 की 22,252 यूनिट बिकी थीं।
बड़े पैमाने पर होने वाली बिक्री से रॉयल एनफील्ड कंपनी ने हाल ही में हंटर की 1 लाख यूनिट की बिक्री के आंकड़े को भी पार कर लिया है। जो पहले लोगों के मन में बसने वाली रॉयल एनफील्ड बुलेट को रॉयल एनफील्ड क्लासिक के आने से छटका लगा था, अब हंटर के आने से इसकी पॉपुलैरिटी पर और ज्यादा चोट लगी है। लोग रॉयल एनफील्ड बुलेट के बजाय अब रॉयल एनफील्ड हंटर को भी बेहतर ऑप्शन के तौर पर देख रहे हैं।
फरवरी 2023 के लिए कंपनी के अच्छी पेसकश पर रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी गोविंदराजन ने कहा कि घरेलू बाजार में पेशकश खुसी बना हुआ है। जो कि RI की अभी अभी आयी मोटरसाइकिलों की सफलता के कारण है। अगस्त 2022 में ही लॉन्च होने के बाद से केवल छह महीनों में हंटर 350 ने युवा भारतीयों के बीच लोकप्रियता हासिल की है।
लेकिन कंपनी के कुछ बदलावों से अब देखिए इसकी सेलस में वृद्धि होती है या नहीं। क्योंकि मार्केट में अनेक कंपनियाँ अपनी पावरफ़ुल बाइकों को लॉंच कर रही है।