इस ज़िंदगी में सच्चा प्यार मिलना बहुत मुश्किल है। और जब कभी मिल जाता है तो कुछ कारणों से वो आपसे बहुत दूर चला जाता है। ऐसे में ये उपाय प्यार और रिश्ते के लिए बेहद खास हैं। कहा जाता है कि सच्चा प्यार हर किसी के नसीब में नहीं होता, लेकिन अगर आपके दिल में इसे पाने की ख्वाहिश है तो ये उपाय आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। यह लेख सच्चा प्यार पाने में मदद करने के आसान तरीके बताता है। इसके अलावा बहुत से लोग अपने खोए हुए प्यार की तलाश में रहते हैं, उनके मन में यह सवाल होता है कि खोया हुआ प्यार कैसे पाएं? सच्चा प्यार पाने में मदद करेंगे ये उपाय

  • अपना सच्चा प्यार पाने के लिए आपको 11 दिनों तक भगवान कामदेव की पूजा और रति महा अनुष्ठान करना चाहिए। यह पूजा शुक्ल पक्ष के शुभ मुहूर्त में शुरू करें। पूजा के बाद मंत्र की तीन माला- ‘ॐ कामदेव रति नमः’ का जाप करें। प्रत्येक शुक्रवार को मंदिर में प्रसाद भी चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको यकीनन अपना सच्चा प्यार मिल जाएगा।
  • मां दुर्गा की पूजा करें और उनकी प्रतिमा पर लाल झंडा या चुनरी चढ़ाएं।
  • भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में बांसुरी चढ़ाएं और ऐसा तब तक करें जब तक आपका प्रेमी आपके प्यार को स्वीकार न कर ले। साथ ही भगवान कृष्ण और राधा के एक दूसरे से प्रेम करते हुए चित्र के सामने ध्यान करें। कृष्ण मंत्र का जाप करें और मंत्र जाप के बाद भगवान कृष्ण की मूर्ति पर शहद चढ़ाएं।
  • भगवान शिव के मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक संपन्न करना चाहिए।
  • पूरे नियम के अनुसार सोलह सोमवार का व्रत रखें। इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
  • शुक्र मंत्र का जाप- “ओम द्रं द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” भी आपके बिछुड़े और आपके जीवन के खोए हुए प्यार को पाने में मदद करता है।