टाटा मोटर्स की गाड़ियां आमतौर पर लोगों को काफी पसंद आती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि टाटा कंपनी की इन तीन गाड़ियों पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाए है और गाड़ियों की सेल ग्रोथ में जबरदस्त उछाल देखा गया। नवंबर महीने के अंत तक टाटा नेक्सन में सबसे ज्यादा ज्यादा बुकिंग प्राप्त की है जोकि टॉप टेन कारों में से मारुति सुजुकी की बलेनो के बाद दूसरे पायदान पर आती है। आइए जाने कौन सी है यह गाड़ियां
Tata Nexon
टाटा कंपनी की टाटा नेक्सन इस वर्ष की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है जो कि 2021 के मुकाबले 61% से ज्यादा होकर 15871 यूनिट तक बिक चुकी है। यह गाड़ी मारुति सुजुकी की मारुति अल्टो 800 के मॉडल को पीछे छोड़ते हुए नजर आ रही है।
Tata Punch
टाटा मोटर्स ने मिडिल क्लास लोगों को ध्यान में रखते हुए एक छोटी एसयूवी कार टाटा पंच भारतीय यूजर्स के लिए लेकर आए हैं जो कि साल 2022 में नवंबर महीने के अंत तक दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली यूनिट/ गत वर्ष 2021 में टाटा पंच की टोटल यूनिट्स 6110 यूनिट वही वर्ष 2022 में इसकी संख्या 12131 यूनिट्स तक पहुंच गई है जोकि 99 % की बढ़ोतरी के साथ देखा जा रहा है।
Tata Tiago
टाटा कंपनी में साल 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी जो कि तीसरे स्थान पर आती है वह टाटा टियागो है। साल 2021 में टाटा टियागो ने कुल 4998 यूनिट्स की सेल की थी वहीं साल 2022 के अंत तक इस गाड़ी ने 5097 मिनट की सेल की है जो कि मामले दो परसेंट की बढ़ोतरी के साथ देखा जा सकता है।