Monalisa Romantic Song : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज किसी की भी मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने बलबूते पर आज इस भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी अदाकारी से सभी के दिलों को जीता है। हर कोई उनकी अदाओं पर मर मिटने को तैयार रहता है। हालांकि एक्ट्रेस इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री से काफी दूरी बना चुकी है। उनका सारा ध्यान टेलीविजन और वेब सीरीज पर है। इसके बावजूद भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग उन्हें बहुत मिस करते हैं।
वही उनके फैंस उन्हें वापस बड़े पर्दे पर देखने को उतावली हो रहे हैं। इन सब के बावजूद मोनालिसा लोगों की धड़कनों में आए दिन धड़कती है। हाल ही में मोनालिसा का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है। इस गाने में उन्होंने भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव संग रोमांस की सभी हदों को पार किया है। इन दोनों की हॉट केमिस्ट्री सभी को दीवाना बना रही है। ये गाना देख किसी का मूड बन जा रहा है। वही एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत अदाओं से सबको दीवाना बना रही है। खेसारी लाल यादव का ये मस्त अंदाज सभी के दिलों पर राज कर रहा हैं।
भोजपुरी फिल्म “तेरे नाम”(Tere Naam) का गाना खाली बतिया से पेट (Khali Batiyan Se Pet) जिसको खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव और विपिन बिहार ने लिखा है। वही राजेश रजनीश ने इस गाने का म्यूजिक दिया है। गाना अब सोशल मीडिया पर खूब गर्दा मचा रहा है। यहां देखें इस गाने का एक झलक।