Live Times
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म/ज्योतिष
  • नौकरियों
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
Live Times
No Result
View All Result

भारत की सबसे किफायती 5 इलेक्ट्रिक कार आपके बजट में,सिंगल चार्ज पर देती है 400 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

Vikram Singh by Vikram Singh
December 17, 2022
in ऑटोमोबाइल
भारत की सबसे किफायती 5 इलेक्ट्रिक कार आपके बजट में,सिंगल चार्ज पर देती है 400 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

फ्यूल की बढ़ती कीमतों (Petrol and Desiel Price) के साथ ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक कारों का चयन कर रहे हैं। खास तौर पर Tata Nexon EV जैसे मॉडल्स और हाल के महीनों में कई इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च से इस बात का पता चलता है कि भारतीय खरीदार ईवी की ओर बढ़ रहे हैं। आज लगभग हर प्राइस सेगमेंट में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है। आज हम आपको भारतीय बाजार में बिकने वाली 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें Tata Tigor EV से लेकर Tata Nexon EV Max और MG ZS EV शामिल हैं। तो डालते हैं एक नजर।

 

Tata Tigor EV

 

कीमत की बात की जाए तो Tata Tigor EV की कीमत 12.49 लाख से 13.64 लाख रुपये के बीच है। रेंज की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 306 km है। 12.49 लाख रुपये से शुरू होने वाली Tigor EV सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है जिसे आप वर्तमान में भारत में खरीद सकते हैं। सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक सेडान में टाटा की Ziptron टेक्नोलॉजी है जो कि 75 hp की पावर और 170 Nm का टार्क जनरेट करने के साथ स्टेबल मैग्नेटिक सिंक्रोनस मोटर का इस्तेमाल करती है। एक 26 kWh बैटरी पैक Tigor EV को 306 km की ARAI- सर्टिफाइड रेंज प्रदान करती है और यह तेजी से चार्ज करने में सक्षम है। सिर्फ 60 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक की स्पीड पकड़ी जा सकती है।

 

Tata Nexon EV

 

कीमत की बात की जाए तो Tata Nexon EV की कीमत 14.79 लाख रुपये से 17.40 लाख रुपये है। रेंज की बात करें तो इस ईवी की रेंज 312 किमी है। टाटा की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार के तौर पर 2020 में लॉन्च की गई Nexon EV भारतीय खरीदारों के बीच एक हिट हो गई। कॉम्पैक्ट एसयूवी में पहले से ही अच्छा लुक, कंफर्टेबल केबिन और फुल 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग थी। ईवी वर्जन की लॉन्चिंग के समय अच्छी कीमत थी, जिसने नेक्सॉन ब्रांड को मजबूत बनाया। अब Nexon EV की कीमत 14.79 लाख रुपये है जो कि टॉप-एंड वेरिएंट तक 17.40 लाख रुपये तक है।

 

Tata Nexon EV Max

 

कीमत की बात की जाए तो Tata Nexon EV Max की कीमत 17.74 लाख से 19.24 लाख रुपये है। रेंज की बात करें तो Tata Nexon EV Max की रेंज 437 km है। लंबी रेंज वाली ईवी खरीदने वालों के लिए टाटा ने हाल ही में नेक्सॉन ईवी मैक्स को पेश किया। इस ईवी की कीमत 17.74 लाख रुपये है। बड़े 40.5 kWh बैटरी पैक के साथ Nexon EV Max की ARAI-रेटेड रेंज 437 किमी है। मैक्स स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले में 14 hp की पावर और 5 Nm का टार्क जनरेट करता है।

 

MG ZS EV

 

कीमत की बात की जाए तो MG ZS EV की कीमत 21.99 लाख से 25.88 लाख रुपये है। रेंज की बात करें तो MG ZS EV की रेंज 461 किमी है। MG ने हाल ही में फेसलिफ्टेड ZS EV पेश की है, जिसमें 50.3 kWh की बड़ा बैटरी पैक और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हैं। MG EV के लिए 461 km की रेंज का दावा करता है और यह फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर पर चलती है जो कि 176 hp और 280 Nm का टार्क जनरेट करता है।

 

Hyundai Kona Electric

 

कीमत की बात करें तो Hyundai Kona Electric की कीमत 23.84 लाख से 24.02 लाख रुपये है। रेंज की बात करें तो Hyundai Kona Electric की रेंज 452 किमी है। हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के साथ प्रीमियम ईवी सेक्टर में सबसे पहले एंट्री करने वालों में से थी। 2019 में लॉन्च की गई कोना इलेक्ट्रिक में 39.2 kWh का बैटरी मिलती है जो इसे 452 km की ARAI-रेटेड रेंज देता है।

Tags: Hyundai Kona ElectricMG ZS EVTata Nexon EVTata Nexon EV MaxTata Tigor EV

Related Posts

नयीं Hero Splendor Plus अपने नयें फ़ीचर्स के लिए मार्केट में बनी चर्चा का विषय

मात्र 17000 की कम क़ीमत पर घर ले जायें माईलेज किंग कहे जाने वाली Hero HF Deluxe, पढ़े पूरी जानकारी

by manu verma
March 29, 2023

भारतीय बाज़ार में आज के समय में बढ़ते पेट्रोल की क़ीमत में उछाल देखकर सभी हैरान है क्योंकि हर हर...

बंद कमरे में कभी Aamrapli तो कभी Kajal Raghwani को चूमते नजर आए Nirahua, हॉट रोमांस से मचा बवाल

बंद कमरे में कभी Aamrapli तो कभी Kajal Raghwani को चूमते नजर आए Nirahua, हॉट रोमांस से मचा बवाल

by Mohini Singh
March 29, 2023

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी अम्रपाली दुबे(Aamrapli Dubey) और सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) उर्फ दिनेश लाल यादव(Dinesh Lal Yadav) । अपने...

न्यू Tata nano जल्द ही लॉंच होगी अपने नयें अवतार में

मार्केट से Alto की छुट्टी करने आ रहीं हैं Tata की न्यू एडिशन Nano, जाने डिटेल्स

by manu verma
March 29, 2023

भारतीय बाज़ार में जल्द ही टाटा nano की होगी वापसी जिहा प्रिय सही सुना रतन टाटा के द्वारा दिए गए...

Khesari Lal Yadav संग जमीन पर लेटकर Kajal Raghwani ने मनाया सुहागरात, हॉट अदा देख लिपटकर किया कांड

Khesari Lal Yadav संग जमीन पर लेटकर Kajal Raghwani ने मनाया सुहागरात, हॉट अदा देख लिपटकर किया कांड

by Mohini Singh
March 29, 2023

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों काजल राघवानी (Kajal Raghwani) संग जमकर रोमांस...

Maruti ने अपनी Eeco को लॉंच कर सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों के दिल के धड़कन को किया तेज

मार्केट में जल्द ही पेश होगी न्यू एडिशन Maruti Eecho, जिसके लुक को देख बूढ़े भी दे बैठेंगे दिल

by manu verma
March 29, 2023

भारतीय पर बाज़ार में जल्द ही लाँच होने जा रही है मारुति की लोकप्रिय कार मारुति एक को जो अपने...

Bajaj ने अपनी नई बाइक Platina 125cc को किया लॉंच टीवीएस के छुटे पसीने

बजाज की नयीं एडिशन Bajaj Platina बाइक जल्द ही होगी मार्केट में पेश, जाने क़ीमत

by manu verma
March 29, 2023

बाज़ार में माइलेज किंग कहे जाने वाली बजाज की तल पीना जल्द ही दिखने वाली है अपनी नई और तार...

No Result
View All Result
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म/ज्योतिष
  • नौकरियों
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

© 2023