भारत में पैट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातर बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए इलैक्ट्रिक कारों का चलन बढ़ गया है। इसके साथ ही सरकार का रवैया भी इलैक्ट्रिक वाहनों की तरफ़ बहुत सकारात्मक है।
जाहिर तौर पर सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक लोग इलैक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करें। इसलिए इन वाहनों पर अच्छी खासी सब्सिडी भी दी का रही है।
देश में वैसे तो सभी राज्यों में इनकी डिमांड है लेकिन हम इस खबर में टॉप तीन राज्यों की जानकारी दे रहे हैं जहां पर इलेक्ट्रिक वाहनों की बंपर बिक्री हो रही है।
इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र टॉप तीन में हैं। इन राज्यों में इलैक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ गई है।यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। केंद्रीय मंत्री की ओर से यह जानकारी राज्यसभा में दी गई है।
अभी देश में कितने इलैक्ट्रिक वाहन
वर्तमान समय में देश भर में 18 लाख से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हैं। राज्य में 414978 इलेक्ट्रिक वाहनों का अब तक रजिस्ट्रेशन हो चुका है। यूपी के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां पर 183074 इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जा रहे हैं। तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र आता है। जहां पर अब तक कुल 179087 ईवी रजिस्टर्ड करवाए जा चुके हैं।
भारतीय बाजार में टाटा, महिंद्रा, बीवाईडी, मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, जगुआर, वॉल्वो, एमजी, ह्यूंदै, टीवीएस, हीरो मोटोकॉर्प, हीरो इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक के इलैक्ट्रिक वाहनों को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।