भारत त्योहारों का देश है ऐसे में बहुत जल्द होली का त्योहार आने वाला है। होली का त्योहार मस्ती से भरपूर है। इस रंगों के त्योहार को मनाने का उत्साह हर किसी के अंदर होता है पर एक चीज है जिससे हर कोई डरता है जी हाँ होली खेलने के बाद नहीं जाने वाला रंग। हालांकि अब कई प्रकार के हर्बल और जैविक रंग उपलब्ध हैं, फिर भी वे हमारी त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। बार-बार साबुन से धोने और त्वचा को रगड़ने की प्रक्रिया भी त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाती है। अपनी त्वचा और बालों को नुकसान पहुँचाए बिना होली के रंगों को उतारने के लिए कुछ घरेलू तरीके आज़माए

1.होली खेलने से पहले बालों में अरंडी का तेल या जैतून का तेल लगाएं-

तेल बालों के ऊपर प्रोटेक्टिव लेयर बना देगा। इससे बाल धोने पर रंग आसानी से उतर जाएगा। यदि आपके पास जैतून का तेल या अरंडी का तेल आसानी से उपलब्ध नहीं है, तो आप विकल्प के रूप में नारियल के तेल या बादाम के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं।

2.अंडे की जर्दी या दही:

(होली खेलने के तुरंत बाद बालों में शैंपू करने से बचें।)

शैम्पू से कम से कम 45 मिनट पहले बालों में अंडे की जर्दी या दही लगाएं। यह रंगों को हटाने में मदद करेगा।

3.सरसों का तेल:

रंगों का प्रयोग करने से पहले बालों में सरसों के तेल से अच्छी तरह मालिश कर लें। होली खेलने के बाद बालों में शैंपू करने के बाद बालों में सरसों का तेल लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। यह बचे हुए रंग को हटाने और नुकसान को रोकने में मदद करेगा।

4.नारियल का दूध:

नारियल के दूध से होली के रंगों को बालों से हटाएं

बालों को कम नुकसान सुनिश्चित करने के लिए बालों पर नारियल का दूध लगाना एक और बढ़िया तरीका है। यह रंगों को आसानी से हटाने में भी मदद करता है। खेलने से पहले बालों में नारियल का दूध लगाएं। साथ ही इसे शैंपू से पहले लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। शैंपू से धो दें।