नई दिल्ली: भारतीय मार्केट में कंपनियों ने एक से बढ़कर एक ईवी लॉन्च किय है। जिससे ग्राहकों के लिए खास कर ई-स्कूटर खरीदने के लिए कई ऑप्सन हैं। जिसमें कम कीमत से लेकर ज्यादा कीमत तक ये ई-स्कूटर मौजूद है। तो चलिए आज आप के लिए लाए हैं ऐसे स्कूटर की लिस्ट जिसे कम कीमत है, जो लॉन्ग रेंज देते है।
Okinawa Ridge Plus
भारतीय मार्केट में Okinawa स्कूटर की लंबी रेंज है। कंपनी का ई-स्कूटर पोर्टफोलियों बड़ा है। Okinawa Ridge Plus की बात करें तो ओकिनावा रिज प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर 67,052 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह अपनी मोटर से 0।8 kW (1 bhp) की पावर जनरेट करता है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से सहायता प्राप्त ब्रेकिंग सिस्टम के साथ फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक हैं। इसकी बैटरी पूरी तरह चार्ज होने पर 120 किमी तक की रेंज देती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 2-3 घंटे का समय लगता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है।
Hero Electric Optima CX
भारतीय मार्केट में Hero Electric सबसे ओल्ड कंपनी है। कंपनी मार्केट में एक से बढ़कर एक ई-स्कूटर को सेल करती है। जिसमें Hero Electric के ऑप्टिमा सीएक्स 62,355 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 0।55 kW (0।73 bhp) की मोटर मिलती है और दोनों पहियों में कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आगे और पीछे दोनों ड्रम ब्रेक मिलते हैं। यह स्कूटर दो वेरिएंट और 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें दो बैटरी विकल्प भी हैं सिंगल बैटरी और डुअल बैटरी, जो क्रमशः 82 किमी और 122 किमी की रेंज देते हैं।
Bounce Infinity E1
Bounce Infinity E1 खास स्कूटर जो कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 55,114 रुपये रखी है और इसमें दो वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन हैं। कंपनी 65 किमी प्रति घंटे की टॉप-स्पीड का दावा करती है। 48V39Ah की बैटरी पूरी तरह से चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लेती है और एक बार चार्ज करने पर 85 किमी की रेंज प्रदान करती है।
Ampere Zeal
Ampere Zeal अपने खास लुक और डिजाएन के वजह से खास है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की 67,478 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह चार कलर ऑप्शन और एक ही वेरिएंट में आता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने मोटर से 1।2 kW (1।6 bhp) जनरेट करता है। 12kW ब्रशलेस DC मोटर 60V/30Ah लिथियम-आयन बैटरी से चलता है। चार्ज होने में 5।5 घंटे का वक्त लगता है। इसमें 75 किमी की रेंज मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 55 kmph है।
Ampere Magnus Pro
Ampere Magnus Pro एक कम कीमत में खास रेंज वाला स्कूटर है। जिसे मार्केट में खूब पंसद किया जाता है। कंपनी ने इसकी कीमत ई-स्कूटर 66,053 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वही इस स्कूटर का एक वेरिएंट चार कलर ऑप्शन के साथ आता है। इसमें दोनों पहियों के कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 60V, 30Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जिसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग पांच से छह घंटे लगते हैं और पूरी तरह चार्ज बैटरी पर 70-80 किमी तक की रेंज मिलती है। टॉप-स्पीड 55 किमी प्रति घंटे है।